Career Classes

🔔 JHTET 2026 Notification Out: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू!

Apply: 08-Apr-2026
Updated: 18-Apr-2026
Views: 43
Summary

Jharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET) 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए JHTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर ली है। यदि आप भी झारखंड में प्राथमिक (Primary) या उच्च प्राथमिक (Upper Primary) शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।

JAC JHTET 2026 Update: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए यह सबसे बड़ी खबर है।

JHTET 2026: एक नज़र में (Overview)

विवरण (Details) जानकारी (Information)
परीक्षा का नाम झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET)
आयोजक संस्था झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची
स्तर (Level) लेवल 1 (कक्षा 1-5) और लेवल 2 (कक्षा 6-8)
आवेदन मोड ऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

1. कक्षा 1 से 5 के लिए (Level-1):

  • 12वीं (इंटरमीडिएट) में न्यूनतम 50% अंक।

  • 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या बी.एड (B.Ed)।

2. कक्षा 6 से 8 के लिए (Level-2):

  • स्नातक (Graduation) में न्यूनतम 50% अंक।

  • डी.एल.एड (D.El.Ed) या बी.एड (B.Ed) की डिग्री अनिवार्य।

1. महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कृपया नीचे दी गई समय-सारणी और शुल्क विवरण को ध्यानपूर्वक देखें:

Important Dates तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू (Application Begin) 21/04/2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि (Last Date for Registration) 21/05/2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (Pay Fee Last Date) 21/05/2026
JAC JHTET परीक्षा तिथि (Exam Date) शेड्यूल के अनुसार (जल्द घोषित)
प्रवेश पत्र उपलब्ध (Admit Card) परीक्षा से पहले
उत्तर कुंजी (Answer Key) परीक्षा के बाद
रिजल्ट की घोषणा (Result) जल्द सूचित किया जाएगा

अभ्यर्थी अपनी श्रेणी (Category) और पेपर के चुनाव के अनुसार नीचे दी गई फीस का भुगतान कर सकते हैं:

श्रेणी (Category) केवल पेपर I या पेपर II के लिए दोनों पेपर (Primary & Junior) के लिए
General / BC / EWS ₹ 1300/- ₹ 1500/-
SC / ST ₹ 700/- ₹ 800/-

शुल्क भुगतान का तरीका (Payment Mode):

आप परीक्षा शुल्क का भुगतान निम्नलिखित माध्यमों से कर सकते हैं:

  • Online: डेबिट कार्ड (Debit Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card), नेट बैंकिंग (Net Banking)।

  • Offline: ई-चालान या ऑफलाइन मोड के माध्यम से।

नोट: आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार है।

 

JHTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं, और दोनों ही पेपर 150 अंकों के होते हैं। इसमें कोई Negative Marking नहीं होती है।

पेपर 1 (कक्षा 1-5 के लिए):

  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP): 30 प्रश्न

  • भाषा 1 (हिन्दी/अंग्रेजी): 30 प्रश्न

  • भाषा 2 (क्षेत्रीय भाषा): 30 प्रश्न

  • गणित (Maths): 30 प्रश्न

  • पर्यावरण अध्ययन (EVS): 30 प्रश्न

पेपर 2 (कक्षा 6-8 के लिए):

  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP): 30 प्रश्न

  • भाषा 1 और भाषा 2: 30-30 प्रश्न

  • गणित और विज्ञान या सामाजिक विज्ञान: 60 प्रश्न

--- महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links) ---